रांची, जून 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार पर अंचल कार्यालय के घेराव कार्यक्रम पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि देश के तमाम भ्रष्टाचारियों को अपने दल में शामिल कराकर भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री के पद पर बैठा दिया और अब भ्रष्टाचार पर आंदोलन कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह था कि भाजपा ने हाथी तक को उड़ा दिया गया और जनता की गाढ़ी कमाई अपनी तिजोरी में जमा कर राज्य को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में कानून व्यवस्था को भूल गयी। भाजपा सरकार की सरपरस्ती में शहर में अपराध और गांव में उग्रवाद पनप रहे थे। महागठबंधन की सरकार में अपराध और उग्रवाद दोनों खात्मे की ओर है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.