गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रुप में भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर समर्पण दिवस मनाया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना जीवन देश को समर्पित किया। उन्होंने देश में एकात्मकता का भाव जागृत करने का काम किया। देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने के साथ साथ देश में राष्ट्रवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने भारतीय जनसंघ जैसे राजनीति संगठन का निर्माण किया जो आज भाजपा जैसे बट वृक्ष के रुप मे...