धनबाद, जुलाई 19 -- कतरास, प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय कतरास अंचल कार्यालय के समक्ष भाजपा समर्थकों ने कतरास शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और नारेबाजी की गई। प्रतिनिधि मंडल ने सहायक नगर आयुक्त के नाम निगम कर्मी प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा। विधायक प्रतिनिधि विवेक हजारी ने कहा कि कतरास नगर निगम क्षेत्र में जलजमाव, कचरा प्रबंधन, स्ट्रीट लाइट, मच्छर उन्मूलन, जर्जर सड़कें, दूषित पेयजल एवं साफ-सफाई की गंभीर समस्या व्याप्त है। पूर्व में भी इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर निगम प्रबंधन को पूर्व में भी दिया गया था। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अगर आम जनता की समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो हमलोग आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.