लातेहार, अगस्त 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिलाध्यक्ष पंकज सिंह की अध्यक्षता में भाजपाइयों ने लातेहार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के थाना चौक स्थित कारगिल पार्क से की गयी। यहां स्थापित शहीद स्मारक पर भाजपाइयों ने माल्यापर्ण किया। तिरंगा यात्रा कारगिल पार्क से लातेहार की मुख्य सड़क से होते हुए समहारणालय मोड़ तक गयी। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो गया। यात्रा के आगे आगे ध्वनि विस्तारक यंत्र में देशभक्ति गीत बज रहे थे। भाजपाइयों ने भी गगनभेदी नारे लगाये और तिरंगे की आन, बान व शान के लिए जीने और मरने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। यहा आजादी का अमृत काल है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के न जाने कितने ...