लखीमपुरखीरी, अगस्त 14 -- भाजपा ने शहर के विलोबी मैदान से मोटर साइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा को रवाना किया। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारत की आन बान शान है। देश की रक्षा के लिए शहीदों ने अपने को निछावर कर दिया। उन्हीं को नमन करते हुए आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा तिरंगा यात्रा हर भारतीय के लिए गौरव यात्रा है। इससे पहले यात्रा रैली के संयोजक कुलभूषण सिंह ने तिरंगा यात्रा के प्रति विस्तार से बताया। यात्रा हीरालाल धर्मशाला से गुरु गोविंद सिंह चौक व वहां से अस्पताल रोड पुलिस लाइन होते हुए विलोबी मैदान पर आकर समाप्त हुई। उमेश शुक्ला, आशू मिश्रा, रामजी दीक्षित, रमेश चंद्र मिश्रा आदि...