लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 7 -- लखीमपुर, संवाददाता। गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए भाजपा ने जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में शहर में जागरूकता पदयात्रा निकाली। हीरालाल धर्मशाला से शुरू होकर यह पदयात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई। मौन पदयात्रा में बैनर लेकर भाजपाइयों ने आम जनता को जागरूक करने व उन्हें अपने फॉर्म बीएलओ के पास जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। पदयात्रा की शुरुआत हीरालाल धर्मशाला चौराहे से हुई। कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि सरकार की मंशा है कि सही मतदाता का वोट जरूर बन जाए इसके लिए पूरे जिले समेत प्रदेश में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। सभी मतदाता अपने फार्म भरकर बीएलओ के पास जमा कर दें। मतदाताओं की मदद को भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं।...