हापुड़, अगस्त 11 -- स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भाजपा ने रविवार को नगर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा रेलवे रोड स्थित सर्वोदय स्कूल से शुरू होकर घास मंडी तिराहा, जवाहर बाजार, गांधी बाजार से होकर मोहल्ला कृष्ण गंज में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नगर के लोगों ने जगह जगह तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि जिले के 12 मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा है, जो देशभर में एक साथ आयोजित हो रहा है। नगर पालिका चेयरमैन विभू बंसल ने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है, कि वह तिरंगे का सम्मान करे और इसे गर्व से फहराए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं और बच्...