पटना, अक्टूबर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की 71 उम्मीदवारों की पहली कैंडिडेट लिस्ट में कुछ प्रमुख नेताओं का टिकट काटा गया है। बिहार विधानसभा के स्पीकर एवं पटना साहिब से 7 बार के विधायक नंदकिशोर यादव का भाजपा ने टिकट काट दिया है। वहीं, पार्टी ने लोकसभा चुनाव हारे रामकृपाल यादव को दानापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। आरा से भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह का भी टिकट कटा है। नंद किशोर यादव लगातार 7 बार के भाजपा विधायक हैं। 1995 से 2005 तक वे पटना पूर्व विधानसभा सीट से लगातार जीते। फिर परिसीमन के बाद यह सीट पटना साहिब बन गई तो वहां भी लगातार भाजपा का परचम लहराते रहे। अब भाजपा ने पटना साहिब सीट से रत्नेश कुशवाहा पर दाव लगाया है। यह भी पढ़ें- BJP की पहली लिस्ट आई, 71 कैंडिडेट की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.