बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी ने बिजनौर में अपने जिला कार्यालय में अपना 45वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस अवसर पर पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी के इतिहास और उपलब्धियों को याद किया। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौहान बाबी ने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने पार्टी के स्थापना से लेकर संगठनात्मक ढांचे व साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और यह देश के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संस्थापक सदस्यों के योगदान को भी याद किया और पार्टी के भविष्य के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के विकास के लिए कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.