अररिया, अगस्त 15 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरातीपुर से भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता आदि शामिल हुए। तिरंगा यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से निकल कर मुख्य चौक, बस स्टैंड के रास्ते हत्ता चौक तक गई। स्वाधीनता संग्राम में शामिल क्रांतिकारियों के अमर रहे के जयघोष होता रहा। भाजपा युवा नेता जोशी मंडल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व ही नहीं स्वतंत्रता आंदोलन में जन गवाने वाले वीर सपूतों और आंदोलन में शामिल जांबाज जवानों के याद करने का पर्व है। वहीं मंडल अध्यक्ष महेश साह व रवीन्द्र ठाकुर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा ने ठाना है घर घर तिरंगा यात्रा के संदेश को पहुंचाना है। भाजपा...