अररिया, जुलाई 19 -- अररिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने अध्यक्षों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार दिव्यमूर्ति संदीप को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, चांदनी सिंह को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष, दिलीप पटेल को अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, अश्वनी कुमार वर्मा को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष, गंगा ऋषिदेव को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष, ननकू सोरेन को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष और मो याकूब को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा, सांसद प्रदीप कुमार सिंह, मंत्री विजय कुमार मंडल, विधायक विद्या सागर केसरी, जय प्र...