नई दिल्ली, दिसम्बर 3 -- केरल पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की एक महिला उम्मीदवार अपने नाम के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, उनका नाम सोनिया गांधी है और पार्टी ने उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के सामने खड़ा किया है। इतना ही नहीं उनका कांग्रेस कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है। खास बात है कि राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।कांग्रेस नेता के घर हुआ था जन्म इंडिया टुडे की रिपोर्ट में मलयाली पोर्टल मनोरमा के हवाले से बताया गया है कि मुन्नार के पंचायत चुनाव में भाजपा ने नल्लाथन्नी वार्ड से 34 वर्षीय सोनिया गांधी को टिकट दिया है। उनका जन्म स्थानीय कांग्रेस नेता दुरे राज के घर हुआ था। राज अब दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, शादी के बाद हालात बदल गए, क्योंकि भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी का विवाह भाजपा नेता के साथ हुआ। उन...