पूर्णिया, दिसम्बर 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला भाजपा कार्यालय वनभाग में समरसता दिवस धूमधाम और गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समरसता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि समरसता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच समानता, सम्मान और सामाजिक सौहार्द स्थापित करने का संकल्प है। भाजपा हमेशा से अन्त्योदय के सिद्धांत पर काम करती आई है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य है कि जिले में ऐसा माहौल बने जहां हर समुदाय, हर वर्ग और हर नागरिक सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। समरसता दिवस हमें याद दिलाता है कि...