दुमका, जनवरी 26 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-मंडलडीह पंचायत के तुलसी गांव में शनिवार को भाजपा हंसडीहा मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रसाद यादव के नेतृत्व में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्प व माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर लोक समिति के भागवत रविदास ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। साथ ही कहा कि देश के संविधान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। मौके पर जिला महामंत्री मनोज पांडे, प्रभु दयाल शर्मा, अनिल यादव, किशोरी यादव, भागवत रविदास, कैलाश दास, श्यामल दास व रविदास इत्यादि मौजूद थे। ‌वहीं सालजोरा बंदरी पंचायत के कारूडीह गांव में भाजपा सरैयाहाट मंडल अध्यक्ष सुरेश मंडल के नेतृत्व में संविधान गौरव संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां डॉ भीमरा...