लखनऊ, जनवरी 22 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल गनी राथर और बारामूला के पूर्व सांसद अब्दुल रशीद शाहीन ने लखनऊ में भेंट की। उन्होंने अखिलेश से बातचीत में कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है। कश्मीर के नेताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र का भारी नुकसान हो रहा है। सभी अधिकार नौकरशाही के हाथों में है। जन प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा सरकार ने जम्मू कश्मीर के टूरिज्म, हैण्डीक्राफ्ट और फ्रूट्स व्यवसाय को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की देश में बड़ी भूमिका है। लोगों को उन पर भरोसा है। देश में बदलाव का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही निकलेगा। उन्होंने अखिलेश को...