आगरा, जून 26 -- प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। भाजपा ने आपातकाल की 50 वीं बरसी को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाया। आपात काल दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी हुई। जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय में गोष्ठी का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय व शायमा प्रसाद मुख़र्जी क़े चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि दुर्विजय सिंह सिंह शाक्य ने बताया कहा कि भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के काले अध्याय आपातकाल के लिए देश कभी कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी को माफ नहीं करेगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अलोक गुप्ता ने कहा कि भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता मोह में रातों रात हर भारतीय के संवैधानिक अधिकारों को छीन आपातकाल थोपा औ...