चाईबासा, मई 5 -- चाईबासा। पाकिस्तानियों भारत छोड़ो के नारे के साथ पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे कर रहे थे। रैली मे पूर्व सांसद गीता कोड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई, प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद , पूर्व प्रत्याशी चाईबासा गीता बालमुचु, जिला मंत्री प्रताप कटियार ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू हाजरा सहित काफ़ी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे। बाद मे भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...