प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- भाजपा नेत्री को कार से कुचल कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी और विरोध करने पर गाड़ी के नीचे कुचल कर जान से मार देने की धमकी दी। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है। यमुना विहार कॉलोनी सीडीए पेंशन द्रोपदी घाट निवासी प्रिया वैaथवास ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह भाजपा महिला मोर्चा में सिविल लाइंस मंडल की अध्यक्ष हैं। सात अक्तूबर को वह पार्टी के जीएसटी की छूट पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। इन्दिरा गांधी चौराहा के पास उनकी पीछे से आए कार चालक ने जान-बूझकर उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो कार चालक ने धमकी दी कि भाग जाओ नहीं तो गाड़ी के नीचे दबाकर जान से मार देंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.