हरिद्वार, जून 6 -- अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कराने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की पूर्व महिला नेत्री और उसके दोस्तों के खिलाफ सुबूत जुटाने के लिए पुलिस आगरा और वृंदावन जाएगी। अगले तीन दिन में टीम हरिद्वार से रवाना होगी। दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया है कि आगरा और वृंदावन के होटल में भी उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया था कि होटल में आरोपियों की आइडी भी जमा है। तीन दिन पहले रानीपुर पुलिस ने भाजपा की पूर्व महिला नेत्री और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि महिला नेता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करवाया। मेडिकल में पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.