रांची, मई 19 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा की कार्यसमिति सदस्य अंकिता वर्मा के नेतृत्व में रांची की काफी महिलाओं ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन के मार्गदर्शन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए झामुमो का दामन थामा। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया एवं संगठन को मजबूत करते हुए राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया। सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से रानी देवी, सरिता देवी, मधु देवी, सुधा देवी, अनीता देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.