जबलपुर, जून 2 -- मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े एक नेता के होटल पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह ऐक्शन तब लिया जब असम की एक लड़की ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि नेता 2 साल से उससे जबरन जिस्मफरोशी करवा रहा है। पीड़िता के थाने जाने के बाद पुलिस ने होटल पर छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका साथी फरार हो गया। जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल अतिथि में पुलिस ने सेक्स रैकेट की शिकायत मिलने के बाद रविवार देर रात छापेमारी की। पुलिस ने होटल संचालक भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक अन्य साथी शीतल दुबे फरार हो गया। नौकरी की तलाश में असम से जबलपुर आई लड़की ने आरोप लगाया कि 2 साल पहले उसकी मुलाकात अतुल और शीतल से हुई। दोनों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.