मेरठ, जनवरी 22 -- सरधना रोड स्थित डिफेंस एंक्लेव कालोनी में गुरुवार को दोपहर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष संजय त्यागी के आवास पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिले के प्रभारी मानसिंह गोस्वामी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक अंकित त्यागी के परिजनों को सांत्वना दी। सोमवार देर रात एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे और संजय त्यागी के पुत्र इकलौते पुत्र अंकित त्यागी सहित तीन युवकों की मेरठ बुलंदशहर मार्ग पर दुर्घटना में मौत हो गई थी गुरुवार को शोक जताने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे वहीं उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.