लखीसराय, जून 7 -- बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के गिरधरपुर पंचायत स्थित निजाय गांव निवासी व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 76 वर्षीय रामनिवास सिंह का गुरुवार की शाम उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और पटना में इलाजरत थे। रामनिवास सिंह भाजपा के एक कर्मठ, निष्ठावान और जुझारू नेता माने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते थे और क्षेत्र में अपनी जनसेवा के लिए विख्यात थे। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रामनिवास सिंह के निधन से भाजपा ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है। शुक्रवार को मरांची गंगाघाट पर उनके पुत्र कुमार कुंदन द्वारा अंतिम संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.