आरा, दिसम्बर 31 -- शाहपुर। भाजपा नेता एवं शाहपुर की पूर्व विधायक मुन्नी देवी के प्रतिनिधि भुंअर ओझा ने बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर उन्हें बेस्ट शिक्षा मंत्री ऑफ इंडिया अवॉर्ड से नवाजे जाने पर अंगवस्त्र भेंट किया। मुलाकात के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और दो सूत्री ज्ञापन सौंपा। इनमें मध्य विद्यालय हुआव का नामकरण भूमिदाता स्व रामजन्म दुबे के नाम पर करने और कटाव व बाढ़ में ध्वस्त हो चुके 2 उच्च विद्यालय जवईनिया का अविलंब भवन निर्माण कराने एवं प्राथमिक वर्ग के छात्रों को दामोदरपुर पंचायत के किसी विद्यालय में पठन-पाठन कराने एवं माध्यमिक के छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु वाहन उपलब्ध कराने से संबंधित मांग रखी। मंत्री ने इन मांगों पर सकारात्मक आश्व...