वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को सिगरा के जयप्रकाशनगर में 12 अक्तूबर 2022 को भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की लाठी-डंडे, रॉड से पीटकर हत्या में 16 आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत दोषियों को 13 जून को सजा सुनाएगी। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसीगण मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह एवं वादी पक्ष की ओर से रवि राय तथा प्रेम प्रकाश सिंह ने पैरवी की। जयप्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपतिनाथ सिंह के मकान से थोड़ी दूरी पर स्थित देसी शराब की दुकान के पास 12 अक्तूबर 2022 की देर शाम मंटू सरोज, राहुल सरोज अपने दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद आपस में गालियां दे रहे थे और उपद्रव कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजकुमार सिंह ने मना किया। थोड़ी देर बाद मंटू, राहुल सम...