रांची, मई 4 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के रामदगा निवासी 52 वर्षीय जीतू महतो के श्राद्धकर्म में भाजपा नेता जैलेंद्र कुमार ने सहयोग किया। गांव के कामेश्वर महतो की सूचना पर जैलेंद्र कुमार ने रविवार को उनके घर जाकर नगद और खाद्य सामग्री उनकी पत्नी दुती देवी तथा पुत्र अरुण महतो और अनुज महतो को दिया। उनके साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कामेश्वर महतो, संजय नायक, सोनू बेदिया, जगेश्वर महतो, गोपाल महतो आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...