कानपुर, दिसम्बर 19 -- भाजपा नेता और पूर्व भाजयुमो महामंत्री विजय सोनी ने दिल्ली पहुंच कर पाटी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उन्हें प्रतीक चिह्न सौंपा। वहीं पार्टी मजबूती के लिये पूरी ताकत से काम करने का भरोसा दिया। मूसानगर कस्बा निवासी और भाजपा नेता विजय सोनी ने दिल्ली पहुंच कर शुक्रवार को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना परिचय देने के साथ ही पार्टी संगठन के दायित्व की भी जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी की मजबूती के लिये एक कार्यकर्ता की तरह पूरी ताकत के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें संगठन और समन्वय की मजबूती का मंत्र दिया। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.