अमरोहा, नवम्बर 18 -- दिल्ली कार ब्लास्ट में मृत मंगरौला निवासी अशोक कुमार के आर्थिक रूप से कमजोर परिजनों की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.सुरेश चंद्र नागर ने पीड़ित परिवार को दो लाख रुपये सौंपे। डॉ.सुरेश सोमवार शाम मंगरौला पहुंचे। कहा कि बीती 10 नवंबर की शाम हुई दिल्ली कार ब्लास्ट की घटना बेहद दुखद है। देशभर के 13 लोगों की ब्लास्ट में मौत हो चुकी है जबकि कई घायल अभी भी उपचाराधीन हैं। भरोसा दिया कि केंद्र सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्ती से पेश आ रही है। कहा कि दिल्ली सरकार मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक मदद देने की घोषणा कर चुकी है। उम्मीद है कि केंद्र व प्रदेश सरकार भी जल्द ही घोषणा करेंगी। इस दौरान ग्राम प्रधान सोमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक यूट्यूबर समेत अशोक का एक दोस्त भी इसके प...