संभल, मार्च 10 -- यूपी के संभल में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य गुलफाम सिंह यादव की सोमवार दोपहर जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई। घटना जुनावई थाना क्षेत्र के दबथरा हिमाचल गांव की है। बाइक से आए तीनों बदमाश मुलाकात के बहाने घेर में घुसे थे। उनमें में एक ने मौका पाकर उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में लेकर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, देर रात मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। गुलफाम यादव ने 2004 में गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। 66 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव भाजपा में कई पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.