नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- गृहमंत्री बनते ही भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने अपराधियों को बड़ा संदेश दिया कि या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। इधर मुजफ्फरपुर में गुरुवार की रात बदमाशों ने बीजेपी एक नेता को गोली मार दी। जिले के मनियारी में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को गोली मार दी गयी। विनोद दास पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पीए हैं। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में घायल नेता का इलाज कराया जा रहा है। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने सरकार को खुली चुनौती दी है। विनोद दास शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में विनोद दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.