नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- गृहमंत्री बनते ही भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने अपराधियों को बड़ा संदेश दिया कि या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। इधर मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने बीजेपी एक नेता को गोली मार दी। जिले के मनियारी में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को गोली मार दी गयी। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में घायल नेता का इलाज कराया जा रहा है। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने सरकार को खुली चुनौती दी है। विनोद दास शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। विनोद दास कुढ़नी विधायक और पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता के करीबी बताए जा रहे हैं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में विनोद दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिल...