मुजफ्फर नगर, मार्च 29 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के ट्रांसपोर्टनगर के समीप भाजपा नेता के होटल पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाश अगली गोली होटल मालिक के माथे में मारने की धमकी देकर हथियार हवा में लहराते हुए फरार हो गए। वारदात होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पुलिस ने दो नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल मालिक ने इन पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंडी क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के पास भाजपा नेता एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री नीतीश मलिक का संगम होटल है। देर रात होटल पर लोग खाना खा रहे थे तभी स्कार्पियो कार से सवार होकर पहुंचे कुछ बदमाश होटल पर पहुंचे। देर रात होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.