हापुड़, अक्टूबर 30 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के भाजपा नेता के शहर के आनंद विहार स्थित निर्माणाधीन मकान व एक अन्य फार्म हाउस में चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने बुधवार रात रामपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एसी का आउटडोर, तांबे के छोटे-बड़े 32 टुकड़े के साथ-साथ एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि भाजपा नेता जयभगवान शर्मा का जिलाधिकारी कार्यालय के पास में निर्माणाधीन मकान बन रहा है। कुछ दिनों पहले उनके आवास से चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस मामले में हापुड़ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा भी ग्राम सबली स्थित एक फार्म हाउस से भी एसी का सामान चोरी हुआ था। बुधवार को उपनिरीक्षक गौरव वशिष्ठ टीम के साथ रामपुर अंडरपास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.