बदायूं, मार्च 9 -- नगर के मोहल्ला संख्या चार निवासी भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा का बिजनौर हाइवे पर कोल्ड स्टोरेंज के पास कृषि फार्म है। कृषि फार्म पर उनका निजी नलकूप बना है। नलकूप पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जिसका चोरों ने शुक्रवार की रात तेल निकाल लिया। मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता ने घटना की पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...