भागलपुर, जनवरी 3 -- अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर निवासी भाजपा नेता कन्हैया झा का चचेरा भाई शीतांशु झा ने गुरुवार को रात करीब आठ बजे अकबरनगर शिव मंदिर चौक स्तिथ सार्वजनिक शौचालय के पास रोजाना के तरह अपनी कार लगाकर घर गया। शुक्रवार की सुबह जब वाहन मालिक गाड़ी साफ करने आया तो देखा कि वाहन का शीशा आगे पीछे तोड़ दिया गया है। यह स्थान थाना से महज पचास गज की दूरी पर है। पीड़ित वाहन मालिक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.