रांची, मार्च 27 -- भाजपा नेता की हत्या के विरोध में भाजपा ने जहां गुरुवार को रांची बंद बुलाया है, वहीं कई संगठनों ने झारखंड बंद की घोषणा की है। भाजपा ने आम लोगों और व्यापारियों से रांची बंद का समर्थन करने की अपील की है। वहीं आजसू, जदयू और झारखंड लोकतांत्रिक एवं क्रांतिकारी मोर्चा( जेएलएकेम) ने भी बंद का आह्वान किया है। जेएलएकेम के वरीय उपाध्यक्ष देंवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पार्टी ने गुरुवार को झारखंड बंद आहूत किया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल महतो की हत्या पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। कुछ दिन पहले सोनू मुंडा की भी हत्या कर दी गयी थी। इस दौरान अब कई स्कूलों के बंद होने की सूचना मिली है। इधर, इस हत्या के विरोध में कुड़मी/कुर्मी समाज ने भी गुरुवार को 24 घंटे का झारखंड बंद बुलाया है। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.