रांची, फरवरी 9 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड के मनातू गांव में आदर्श स्वयं सहायता ग्रामीण विकास समूह ट्रस्ट द्वारा दिवंगत भाजपा नेता अनिल टाइगर की स्मृति में झारखंड फूड एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो और विशिष्ट अतिथि डॉ विनय भरत सहित लता देवी, शीतल ओहदार आदि मौजूद थे। अध्यक्ष अनूप कुमार महतो ने बताया कि फूड प्रतियोगिता में ललिता देवी ग्रुप को प्रथम, सुदाम देवी ग्रुप को द्वितीय और रिया कुमारी ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। स्कूली बच्चों को भी चित्रकला के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर सचिव संजय महतो, उमेश, अजित, आशीष, रामप्रसाद और प्रेम किशोर महतो आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.