शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- गांव दिलीपपुर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के नेता अरुण मिश्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में दो दिन बाद गुरुवार को पीड़ित पिता बाबूराम की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चालक कस्बा पुवायां के गांव धारा निवासी मुनीश शर्मा पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, गगनदीप की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज बरेली निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव दिलीपपुर निवासी बाबूराम मिश्रा का पुत्र अरुण मिश्रा अपने दोस्त गगनदीप के साथ बाइक से आठ अप्रैल को रामपुर कलां में साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने के बाद शाम को वापस घर लौट रहा था। खुटार-पुवायां रोड पर गांव चमराबोझी मोड़ पर नीरज मिश्रा की दुकान के समीप मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में अरुण मिश्रा की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.