रांची, फरवरी 19 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिलवे निवासी भाजपा नेता राजन साहू की पुत्री डॉ शालिनी रंजन ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है। डॉ शालिनी रंजन को उनके शोध प्रबंध, जिसका शीर्षक झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल भुगतान प्रणाली है, के लिए पीएचडी की दिग्री प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ शालिनी को शासी निकाय के सदस्य और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के हाथों यह डिग्री प्रदान की गई। डॉ शालिनी रंजन की इस बड़ी शैक्षणिक सफलता पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, गणमान्य लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...