बिजनौर, मार्च 18 -- भाजपा नेता की गुम जमीन को ढूंढने में नाकाम प्रशासन ने कॉलोनी को अवैध घोषित कर दिया है। कॉलोनी के बाहर बोर्ड लगाकर प्लाटिंग एवं निर्माण कार्य को पूरी तरह से अवैध घोषित कर दिया है। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से कॉलोनी में प्लॉट खरीद कर मकान बनाने वाले दर्जनों लोगों में हड़कंप मचा गया है। धामपुर क्षेत्र के गांव सरकड़ा निवासी भाजपा नेता दयाशंकर राणा ने नवंबर 2012 में ग्राम दित्तनपुर में 2550 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा अपनी पत्नी रेनू चौहान के नाम कराया था। भाजपा नेता दयाशंकर राणा सपा सरकार में खरीदी जमीन का दाखिल खारिज न होने का आरोप लगातार लगाते चले आ रहे थे। भाजपा नेता ने गुम भूमि को लेकर इस मामले में करीब 6 महीने पहले धामपुर तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेकर तहसील प्रशासन ने गुम भूमि की तलाश में दो द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.