नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, का.सं.। राउज एवेन्यू स्थित अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत में भाजपा नेता करनैल सिंह के खिलाफ आप नेता सत्येंद्र जैन की ओर से दायर आपराधिक मानहानि याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई होगी। अदालत ने गुरुवार को याचिका पर आगे की जिरह और विचार के लिए 17 अप्रैल का दिन तय किया है। इससे पहले अदालत ने 19 फरवरी को करनैल को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया था कि करनैल ने 19 जनवरी को एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान मानहानिकारक बयान देकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया था। इसमें उन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैन के घर से 37 किलोग्राम सोना बरामद किया और उनके नाम पर 1,100 एकड़ जमीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.