रांची, अक्टूबर 9 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् बिंदुभूषण दूबे का बुधवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले चार महीने से बीमार थे और दिल्ली में इलाजरत थे। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर एक विशेष विमान से रांची लाया गया, जहां इंद्रपुरी स्थित उनके घर पर सैकड़ों लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। दूबे का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ। उनके निधन पर सांसद सह केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, पूर्व विधायक समरीलाल, डॉ जीतूचरण राम, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, स्वामी देवेंद्र प्रकाश आदि लोगों ने शोक जताया है। शोकसभा में लक्ष्मी नारायण तिवारी, गोपाल तिवारी, शमीम बड़ेहार, पालनराम पांडेय, शिवकुमार तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...