रांची, जुलाई 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा के नेता आंख बंद कर झारखंड में विकास योजनाओं को देख रहे हैं। इसीलिए उन्हें झारखंड में विकास दिखाई नहीं दे रहा है। झारखंड में विकास कार्यों से जुड़े विभागों में कार्य तेजी से हो रहे हैं। किसी पद पर प्रभारी अभियंता के होने से विभागीय कार्य रुकते नहीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के शासनकाल में भी एक लंबे समय तक कई विभागों में प्रभारी अभियंताओं के माध्यम से कार्य कराए जा रहे थे, इसकी जानकारी भी भाजपा को जनता को देनी चाहिए। पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, जल संसाधन, ग्रामीण कार्य विभाग में लगातार विकास कार्यों से जुड़ी बड़ी योजनाओं पर नीतिगत निर्णय त्वरित गति से लिए जा रहे हैं और उन पर अमल भी किया जा रहा है। पांच करोड़ से ऊपर की योजनाओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.