रांची, मार्च 27 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के खिलाफ भाजपा के रांची बंद को लेकर गुरुवार की सुबह से ही भाजपा, आजसू और जदयू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। हालांकि सिकिदिरी और जोन्हा में जाम का असर नहीं दिखा। लेकिन अनगड़ा-हुंडरू मार्ग को गेतलसूद चौक के पास टायर जलाकर जाम कर दिया। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद थी। इसका नेतृत्व भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार और भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो सत्यदेव मुंडा और शंकर बैठा कर रहे थे। गोंदलीपोखर में रांची-मुरी मार्ग को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, जेएलकेएम नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, रामपोदो महतो, आजसू युवा जिला प्रभारी आतिश कुमार महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.