गोड्डा, मार्च 28 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। गोड्डा में गुरुवार को भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सदर प्रखंड अंतर्गत मालिनी मोड़ के पास गोड्डा पीरपैंती मुख्य मार्ग को घंटों जाम किया। जिससे नेशनल हाईवे-133 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोड्डा के मालिनी मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। जाम की वजह से जरूरी काम से जा रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। लगभग 2 घंटे तक मुख्य मार्ग जा रहा है। ऐसे में जिन्हें आवश्यक कार्य था, वह रास्ता बदलकर लंबा सफर तय कर मुख्यालय आए और गए। पथरगामा, महागामा से गोड्डा जिला मुख्यालय आने के लिए यह मुख्य मार्ग है। यात्री वाहनों के साथ माल ढुलाई वहान भी जाम में फांसी रहे। जाम की सूचना मिलते ही हेडक्वार्टर डीएसपी जेपीएन चौधरी मौ...