अररिया, फरवरी 2 -- अररिया,निज संवाददाता विकसित भारत 2047 को लक्ष्य के साथ संसद में पेश केन्द्रीय बजट का रविवार को अररिया में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से टीवी पर देखा।शहर के आश्रम चौक स्थित एक कंप्यूटर कोचिंग सेंटर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बजट का सीधा प्रसारण देखा।कार्यक्रम में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव सहित जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी, सुरेंद्र झा, चांदनी सिंह,नवीन यादव, किरण कुमारी, सुष्मिता ठाकुर, कनकलता झा, नीरज कुमार झा,संतोष झा, सुमित ठाकुर,संजय भगत, शशि कुमार ,संजय कुमार झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...