जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रांची ग्रामीण जिला संगठन प्रभारी विनोद सिंह से उनके जमशेदपुर स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हाल ही में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ लेकर लौटे विनोद सिंह के कुशलक्षेम की जानकारी ली तथा उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर संतोष जताया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों एवं आगामी पार्टी गतिविधियों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई। नंदजी प्रसाद ने कहा कि विनोद सिंह जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के लिए अमूल्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.