अयोध्या, जून 18 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से हुई भर्तियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शंख भेट कर अभिनंदन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री, बब्लू मिश्र ने मुख्यमंत्री से लखनऊ में मुलाकात किया था। भाजपा नेता सुनील तिवारी शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म में शंख को शुभता, समृद्धि, संकल्प व आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक माना जाता है। शंखनाद अध्यात्मिक उर्जा का उद्घोष व नकारात्मकता का नाश करता है। इसके लिए शंख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के बारे में जानकारी ली। सेवा सुशासन तथा गरीब कल्याण के 11 वर्ष अभियान के तहत व्यापक जनसम्पर्क व संवाद करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्त...