लातेहार, जनवरी 15 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के भाजपा नेताओं ने मकर संक्रांति पर लोगो के बीच चूड़ा- गुड़ -तिलकुट का वितरण किया और मकर संक्रांति की लोगो को हार्दिक बधाई दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद, प्रमुख सुशीला देवी, उपप्रमुख बिरेन्द्र जयसावल, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी और ओम प्रकाश गुप्ता ततहा गरम झरना मेला स्थल पर गए। वहां उन नेताओं ने सैकड़ो लोगो के बीच चुड़ा- गुड़ और तिलकुट का वितरण किया । चूड़ा- तिलकुट लेने के लिए लोग उत्साहित दिखे। मौके पर भाजपा नेताओं ने लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह मकर संक्रांति पर चूड़ा गुड़ का वितरण वह करते रहेंगे। लोगो की मदद के लिए भाजपा के नेता हमेशा तैयार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...