जहानाबाद, जून 24 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के केयाल पंचायत अंतर्गत बहेलिया गांव में जाकर भाजपा नेताओं ने लोगों की समस्याएं सुनी। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी दीपक शर्मा, पूर्व जिला पार्षद आनंद कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता वेंकटेश शर्मा, मणिकांत शर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सूरजमल यादव ने बहेलिया बीघा गांव पहुंचकर आम जनता से उनकी समस्याएं सुनी। इन्होंने गांव में जाकर आयुष्मान कार्ड ,वृद्धा पेंशन, लक्ष्मी बाई पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड समेत अन्य जन उपयोगी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उनके साथ उपस्थित निजी कंप्यूटर ऑपरेटर अविनाश कुमार पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। दीपक शर्मा ने कहा कि गांव में गरीबों के पास समस्याओं की कमी नहीं है। हम सभी भाजपा नेताओं का यह कर्तव्य बनता है कि समाज के वंचित वर्गों के साथ बैठकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.